फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: एसडीएम ने शराब की दुकानों में मारा छापा, ओवररेटिंग समेत कई खामियां मिली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




कोटद्वार। एसडीएम सोहन सिंह सैनी के नेतृत्व में तहसील प्रशासन की टीम ने सरकारी शराब की दुकानों में छापे की कार्रवाई की। इस दौरान एक शराब की दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे नहीं मिले। वहीं सरकारी शराब की दुकानों में ओवर रेटिंग की शिकायत भी सही पाई गई। एसडीएम की ओर से संबंधित अनुज्ञापियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति जिला प्रशासन से की गई है। कार्रवाई से अनुज्ञापियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि उनके नेतृत्व में तहसील प्रशासन की टीम ने सनेह, बस अड्डा और दुर्गापुरी स्थित सरकारी शराब की दुकानों में कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान सरकारी शराब की दुकानों में ओवर रेटिंग पर शराब बिकने की शिकायतें सही पाई गई। जबकि दुर्गापुरी स्थित सरकारी शराब की दुकान में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हुए थे। उन्होंने कहा कि संबंधित अनुज्ञापियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति जिला प्रशासन से की गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें