फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने दिए समस्याओं के निराकरण के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल ब्लाक के अंतर्गत बांसी गांव में आयोजित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी लैंसडौन स्मृता परमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने गांव में पेयजल की समस्या बताई। कहा कि जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार समस्या बताई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मरम्मत और रखरखाव के अभाव में पेयजल योजना के पाइपलाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हैं। इस पर एसडीएम ने पेयजल से संबंधित दर्ज पांच शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

ग्रामसभा बांसी के प्रधान भारत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बीडीओ त्रिभुवन भारती ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही मनरेगा कार्यों का भौतिक सत्यापन भी किया। सहायक कृषि अधिकारी आदेश सैनी ने कृषि विभाग के योजनाओं, राजस्व उपनिरीक्षक उमेश शर्मा ने राजस्व विभाग की ओर से जारी होने वाले प्रमाणपत्रों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन शिव प्रकाश आर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें