फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतपुली के अग्निकांड पीड़ितों को मिलेंगे एक-एक लाख रुपये : सतपाल महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतपुली। क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सतपुली बाजार में सोमवार रात को आलगी से जली दुकानों के स्वामियों को फौरी तौर पर एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने की घोषणा की है। यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी। उन्होंने इस बारे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र भी भेजा है। कैबिनेट मंत्री सतपाल ने बताया कि अग्निकांड में जले 12 खोखों एवं आंशिक रूप से चपेट में आए एक अन्य दुकान के मालिक समेत 13 दुकानदारों को एक-एक लाख रुपये की सहायता दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है। बताया कि इस विषय में हुई वार्ता में मुख्यमंत्री ने सभी पीड़ितों को फिलहाल एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि देने पर सहमति जताई है। बताया कि प्रदेश सरकार पीड़ितों के साथ है। जांच पूरी होने पर सभी पीड़ितों की हरसंभव मदद की जाएगी। कहा कि सतपुली में फायर स्टेशन खोलने के लिए भी संबंधित विभाग और जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन




उधर, अग्निकांड से प्रभावित दुकानदारों ने अपना कारोबार फिर से शुरू करने के लिए दुकानों का नए सिरे से निर्माण कराना शुरू कर दिया है। प्रभावितों का कहना है कि अग्निकांड की घटना से उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। फिर से काम-धंधा शुरू करने के लिए उधार लेकर पैसे की भी व्यवस्था करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें