फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीर ने 25वें दिन तोड़ा अनशन

Thu, 17 Mar 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
विज्ञापन
समीर - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सरकार की ओर से मलेथा आंदोलनकारियों के ऊपर दर्ज मुकदमे वापस लेने के बारे में सकारात्मक वार्ता और पेयजल मंत्री के अनुरोध पर समीर रतूड़ी ने 25वें दिन अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन


इस दौरान मंत्री प्रसाद नैथानी का पत्र राकेश बिष्ट ने उन्हें सौंपा। इसमें प्रमुख सचिव गृह ने मुकदमा वापस लेने की कार्रवाई के बारे में बताया है।  शेष मांगों पर भी जल्द ही शासन से वार्ता होगी।
मलेथा में नियम विरुद्ध स्वीकृत स्टोन क्रशरों के विरोध में समीर सहित स्थानीय निवासियों ने वर्ष 2014 और 2015 में आंदोलन किए थे। इस दौरान पुलिस ने आंदोलनकारियों पर मुकदमे कायम किए थे।
विज्ञापन


समीर की ओर से मुचलका न भरने पर पुलिस ने उन्हें 18 फरवरी को टिहरी जेल भेज दिया था। रतूड़ी अपनी मांगों को लेकर 22 फरवरी से जेल में ही आमरण अनशन पर बैठ गए थे। स्वास्थ्य बिगड़ने पर नौ मार्च को जेल प्रशासन ने उन्हें जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती करा दिया था।

स्वास्थ्य में सुधार होने पर 10 मार्च को उन्हें फिर जेल भेज दिया गया। इसी बीच उन्हें निजी मुचलके आधार पर जमानत मिल गई। जेल से छूटने के बाद 11 मार्च से वह मलेथा तिराहा स्थित यात्री शेड मेें अनशन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें