फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली, पंजाब और हिमाचल समेत सभी रूटों पर चलीं रोडवेज सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बृहस्पतिवार से प्रस्तावित चक्का जाम हड़ताल स्थगित होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। हड़ताल स्थगित हुई तो कोटद्वार से बृहस्पतिवार को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल समेत 35 रूटों पर बस सेवा चली।
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से बृहस्पतिवार तड़के से चक्का जाम की घोषणा की गई थी। बुधवार शाम को देहरादून में वार्ता के बाद संयुक्त परिषद ने अपनी हड़ताल को स्थगित कर दिया, जिससे पर्वतीय और मैदानी रूट की सवारियों ने राहत की सांस ली। बृहस्पतिवार सुबह से ही रोडवेज की बसें सामान्य रूट पर संचालित र्हुइं। रोडवेज एजीएम टीकाराम आदित्य ने बताया कि बृहस्पतिवार को 35 बसें सवारियों को लेकर रवाना हुईं। उन्होंने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद यूपी और मैदानी रूट खुलने से रोडवेज बसों का संचालन अब पटरी पर लौटने लगा है। बृहस्पतिवार को कोटद्वार से दिल्ली के लिए 12 बस सेवाओं को मिलाकर पर्वतीय और मैदानी रूटों पर 35 बस सेवाएं संचालित र्हुइं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें