फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: 10 दिन बाद श्रीनगर से कोटद्वार पहुंची रोडवेज बस

Wed, 15 Apr 2026 04:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा पर बसें जाने से सेवा पर फिर लग जाएगा ब्रेक, झेलनी होगी परेशानी
विज्ञापन

कोटद्वार। आखिरकार 10 दिन बाद श्रीनगर डिपो की बस कोटद्वार पहुंची। कोटद्वार में श्रीनगर की बस सेवा के लिए प्रतीक्षारत यात्रियों ने राहत की सांस ली।
कोटद्वार डिपो से श्रीनगर के लिए रोजाना दो बसें संचालित होती है। पहली बस तड़के चार बजे और दूसरी 4:30 बजे रवाना हो जाती है। इसके बाद पूरे दिन श्रीनगर के लिए कोई बस उपलब्ध नहीं होती। श्रीनगर डिपो की इकलौती बस दोपहर डेढ़ बजे कोटद्वार से श्रीनगर के लिए वापसी करती है। तकनीकी खराबी एवं अन्य कारणों से बस का संचालन पांच अप्रैल से बंद था। कोटद्वार में दोपहर श्रीनगर जाने के लिए बस की प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों में बस नहीं मिलने पर नाराजगी बढ़ रही थी।
विज्ञापन

वहीं, कोटद्वार डिपो प्रशासन का सिरदर्द भी बढ़ गया था। हाल ही में कोटद्वार डिपो से श्रीनगर डिपो से संपर्क कर कहा गया था कि श्रीनगर डिपो अपनी बस जल्द संचालित नहीं करता तो मुख्यालय से अनुमति लेकर दोपहर एक बजे कोटद्वार डिपो की बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद श्रीनगर डिपो से कोटद्वार के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई। बुधवार दोपहर बस कोटद्वार डिपो पर पहुंची तो बस की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें