फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर विभिन्न संगठनों की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन




मालवीय उद्यान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. भीम राव आंबेडकर ने देश में व्याप्त अन्याय, शोषण, छुआछूत, न्यूनतम मजदूरी और काम के घंटे निर्धारित करने के लिए संघर्ष किया। साथ ही संविधान का निर्माण कर कानूनी तौर पर अमली जामा भी पहनाया। जिलाध्यक्ष विनोद डबराल की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रंजना रावत, कृष्ण चंद्र खंतवाल आदि मौजूद रहे।

उधर, भाबर में महानगर कांग्रेस कमेटी एवं अंबेडकर समिति झंडीचौड़ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, धीरेंद्र बिष्ट मौजूद रहे। सिमलचौड़ स्थित पुस्तकालय में शैल शिल्पी विकास संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यदि हम समाज को न्याय, समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों पर स्थापित करना चाहते हैं, तो हमें बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर उनके सपनों के अनुरूप भारत का निर्माण करना होगा। अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने की। उधर, पीजी कालेज कोटद्वार में वंदे मातरम संगठन ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक अन्याय को जड़ से खत्म कर संविधान का निर्माण किया। इस मौके पर निखिल, अजय, अयान, तनिष्क और विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें