फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: विधायक ने किया भूंड-कमांदा मार्ग का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीडांडा ब्लाॅक के अंतर्गत ग्राम पंचायत कमेड़ा को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए 80 लाख की लागत से अटल आदर्श ग्राम योजना में प्रस्तावित 2.70 किमी. भूंड-कमांदा मार्ग का विधायक दिलीप रावत ने शिलान्यास किया।
विज्ञापन


विधायक दिलीप रावत ने कहा कि कमेड़ा के ग्रामीण वर्षों से उनके गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग करते आ रहे थे। इस मार्ग के बनने से ग्रामसभा शंकरपुर-हल्दूखाल मार्ग से जुड़ जाएगा जिससे लोगों को सुगम आवाजाही की सुविधा मिलेगी। सड़क निर्माण के लिए लोनिवि लैंसडौन को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया गया है। इस दौरान ज्येष्ठ उप प्रमुख ललित पटवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि कुमार ध्यानी, सत्यपाल सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय सिंह, ग्राम प्रधान आनंद स्वरूप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें