फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड का सत्यापन कार्य अग्रिम आदेश स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार और लैंसडौन तहसील में चल रहे राशन कार्ड सत्यापन कार्य अग्रिम आदेशोें मेें के लिए स्थगित कर दिया गया है। अपर सचिव खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता की ओर से जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश जारी किए गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी की ओर से सभी तहसीलों में सत्यापन कार्य को स्थगित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

गत माह से कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के चालीस वार्डों में राशन कार्ड सत्यापन का कार्य जारी था। प्रशासन ने इसके लिए करीब 150 से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई थी, लेकिन सात सितंबर को जारी किए आदेश के कारण राशन कार्ड के सत्यापन कार्य को स्थगित कर दिया गया है। तहसीलदार कोटद्वार विकास अवस्थी ने बताया कि अपर सचिव खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता की ओर से जारी किए गए निर्देश के क्रम में जनपद पौड़ी में चल रहे राशन कार्ड सत्यापन कार्य को अग्रिम आदेशों तक तत्काल स्थगित कर दिया गया है। जिला आपूर्ति अधिकारी पौड़ी की ओर से राशन कार्ड सत्यापन कार्य स्थगन के संबंध में शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के बाबत एक पत्र तहसील को मिला है। सत्यापन कार्य में लगी टीम को अभी तक किए गए सत्यापन कार्य की सूचना तैयार कर जिला आपूर्ति कार्यालय को उपलब्ध कराने की कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें