फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: योग दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली जनजागरूकता रैली

Thu, 20 Jun 2024 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कोटद्वार। महर्षि कण्व योग समिति और पतंजलि योगपीठ स्थायी योग कक्षा गोरखपुर की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर सुखरो और भाबर में रैली निकालकर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

महर्षि कण्व योग समिति की ओर से सुखरो पट्टी के वार्डों में रैली निकाली गई जो वेडिंग प्वाइंट पहुंची। इस दौरान योग साधकों ने नारे और स्लोगन लिखी तख्तियों के माध्यम से लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। उधर, पतंजलि योगपीठ स्थायी योग कक्षा गोरखपुर की ओर से भी भाबर क्षेत्र में रैली निकाली गई। रैली में छात्र-छात्राओं, योग साधक और कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर सोहनलाल भारद्वाज, देवेंद्र बिष्ट, भूपेंद्र नेगी, राम अवतार शर्मा, प्रेम सिंह नेगी, सरोज गौड़, कांति बिष्ट, रुचि कंडवाल, सुनीता सजवाण और किरन तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें