फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: भीषण गर्मी में भी खुले आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चे पड़ रहे बीमार

Wed, 19 Jun 2024 06:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से की केंद्रों में अवकाश घोषित करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। इन दिनों क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है और आंगनबाड़ी केंद्र खुले हुए हैं। ऐसे में बच्चे यहां ककहरा पढ़ने के लिए मजबूर हैं। हैरत की बात यह है कि कई आंगनबाड़ी केंद्रों में लाइट, पंखे, और पानी की व्यवस्था तक नहीं है। गर्मी के कारण बच्चों के शरीर में खुजली और घमौरियां होनी लगी हैं। वहीं कुछ बच्चों के नाक से खून तक निकल रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित करने की मांग की और एसडीएम सोहन सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर में संचालित कई आंगनबाड़ी केंद्र टिन शेड और किराए के भवन में संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली, पानी और पंखे भी नहीं हैं। वर्तमान में क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है। सुविधाओं के अभाव में बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्रों में बैठना मुश्किल हो गया है। कहा कि गर्मी के कारण बच्चों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका डिहाईड्रेशन से ग्रसित हो रही हैं। ज्ञापन में उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में कम से कम 10 दिनों का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में बसंती रावत, पूनम असवाल, रोशनी देवी, हेमलता, सविता, उषा, रेखा सुमन, विनीता, पूजा, उषा गोस्वामी, रोशनी और शीतल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें