फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी घोषणापत्र में किए वादे पूरा न करने पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने पिछले चुनाव में भाजपा की ओर जारी घोषणा पत्र में जनता से किए वायदों पर अभी तक पूरा न करने पर आक्रोश जताया। उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारियों ने घोषणापत्र के अनुरूप कोटद्वार जिला बनाने, कण्वाश्रम का सौंदर्यीकरण करने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने, श्रीनगर-कोटद्वार आलवेदर रोड बनाने, चिलरखाल-लालढांग मार्ग का निर्माण कराने, सीवरेज की व्यवस्था करने, मेडिकल कालेज बनाने, केंद्रीय विद्यालय खोलने आदि की मांग उठाई। ज्ञापन भेजने वालों में परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, सीपी डोबरियाल, बलवान सिंह रावत, सीपी धूलिया, हसवंत सिंह और उम्मेद चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें