फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय के लिए पूर्व सैनिकों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिक सेवा परिषद से जुड़े पूर्व सैनिकों ने कोटद्वार भाबर में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय का निर्माण कराने समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को तहसील में प्रदर्शन किया। साथ ही मांगों के निराकरण को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद से जुड़े पूर्व सैनिक तहसील पहुंचे और धरना दिया। मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कोटद्वार सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है। क्षेत्र की जनता लंबे समय से केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग उठाती आ रही है। गढ़वाल कुमाऊं की लाइफ लाइन लालढांग चिलरखाल मार्ग का निर्माण भी अब तक पूरा नहीं हो पाया है। इसके अलावा दो-दो मुख्यमंत्रियों की घोषणा में शामिल रोडवेज बस अड्डे का निर्माण भी लंबित है। प्रदर्शन करने वालों में परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, सुभाष कुकरेती, अनूप बिष्ट, सीपी डोबरियाल, बलवान सिंह रावत, उमेद सिंह चौधरी, सुरेश रावत, जीएस नेगी, शूरवीर खेतवाल, सीपी धूलिया, एचएस बिष्ट, एसके नौगाईं शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें