फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नशे में कार दौड़ा रहे राजस्व कर्मी को पुलिस ने पकड़ा

Tue, 26 Mar 2024 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। होलिका दहन से पूर्व झंडाचौक पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से कई लोग बाल-बाल बचे। पुलिस ने कार का पीछा कर चालक को दबोच लिया। जांच में चालक नशे में मिला। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया और कार सीज कर दी। चालक राजस्व विभाग में कार्यरत है।
विज्ञापन

रविवार रात को 9:15 बजे स्थानीय लोग झंडाचौक पर होलिका का पूजन कर रहे थे। इस दौरान वहां काफी भीड़ थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार वहां से गुजरी। लोगों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। तभी पुलिस टीम ने कार चालक का पीछा कर उसे दबोच लिया। जांच में चालक नशे में मिला। पुलिस ने चालक अवनीश नेगी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी कार सीज कर दी। पूछताछ में उसने बताया कि वह रिखणीखाल ब्लॉक में राजस्व विभाग में कार्यरत है। पुलिस ने आरोपी का मोटरयान अधिनियम धाराओं में चालान कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें