फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयहरीखाल ब्लाक के गांवों में गुलदार की दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल ब्लाक के सुरमाड़ी, असनखेत, संदणा, बिद्युडगाड, घाघली, पीपलकोटी, सकमुंडा, मठाली, पठोलगांव सहित आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों में गुलदार की दहशत बनी हुई है। गुलदार ने बीती रात मठाली और पठोल गांव में पांच गायों और एक बकरी को निवाला बना लिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के प्रेम सिंह नेगी ने बताया कि शनिवार रात को गुलदार ने पठोल गांव में पशुपालक महिपाल सिंह की गोशाला का दरवाजा तोड़कर वहां बंधी दो दुधारू गायों को अपना निवाला बना लिया। इससे पूर्व शुक्रवार रात को गुलदार ने मठाली गांव में पशुपालक प्रेमा देवी की एक गाय और एक बछिया व ग्रामीण चंद्रमोहन नेगी की बकरी को अपना निवाला बनाया। इससे पूर्व गुलदार ने ग्रामीण भजन सिंह नेगी की गोशाला में बंधी दो दुधारू गायों को अपना निवाला बनाया था। ब्लाक प्रमुख दीपक भंडारी ने बताया कि मुख्य वन संरक्षक शिवालिक वृंत्त देहरादून को पत्र भेजकर ग्रामीणों की मांग पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें