फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट का एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रहे तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश पर उसे पौड़ी जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को स्टेशन रोड स्थित एक होटल से जन्मदिन की पार्टी समाप्त कर मवाकोट निवासी विजय कुमार लखेड़ा रोडवेज बस अड्डे के पास खड़ी अपनी कार को निकाल रहे थे। तभी एक युवक ने कार के आगे ठेली अड़ाकर उनके साथ गाली गलौच की, जिसके विरोध में पहुंचे उनके परिवार के दो अन्य युवकों के साथ कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया था, जिसमें से एक अरुण ध्यानी कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती है।
कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मवाकोट निवासी विजय कुमार लखेड़ा की ओर से दी गई तहरीर पर कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद किए गए अमित निवासी गोविंद नगर को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश पर उसे पौड़ी जेल भेज दिया गया है। गोविंद नगर के लोगों ने उनके साथ मारपीट की शिकायत की है उसकी जांच की जा रही है। उधर, रविवार को गोविंद नगर निवासी आरोपी अमित के परिजनों ने कुछ लोगों पर उनके घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। जिस पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें