फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पीजी काॅलेज कोटद्वार में नहीं पानी की व्यवस्था

Sun, 05 May 2024 04:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय पीजी काॅलेज कोटद्वार में लगा वाटर कूलर खराब पड़ा है जिससे छात्र-छात्राओं को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही शौचालयों में समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं होने छात्र-छात्राओं को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

छात्रा खुशबू व भूमिका राणा ने बताया कि बालिकाओं के लिए बने शौचालय में लंबे समय से गंदगी से फैली है जिससे परिसर में दुर्गंध फैली रहती है। पानी नहीं आता है। यहां सफाई की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। कहा कि शौचालयों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर कई बार काॅलेज प्रशासन से शिकायत की गई लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल ने बताया कि परिसर का वाटर कूलर भी कई दिनों से खराब पड़ा है। वहीं प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने बताया कि सफाई कर्मियों को शौचालयों की सुबह-शाम नियमित रूप से सफाई करने के कड़े निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही वाटर कूलर दुरुस्त करने को लेकर संबंधित को तत्काल तकनीकी खामी दूर कर पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें