फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षा संस्कार समारोह में नए स्काउट गाइड्स को दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासिंज्ञाना में नवीन स्काउटस व गाइडस का दीक्षा संस्कार समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर 14 नए गाइडस व 4 स्काउट को गौरा देवी कंपनी में शामिल किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गाइड कैप्टन शकुंतला बुड़ाकोटी ने नए गाइडस व स्काउटस को शपथ दिलाई व कंपनी में शामिल होने पर उन्हें स्कार्प पहनाकर व बैंज धारण करा बधाई दी। उन्होंने भारत स्काउट गाइड के इतिहास पर प्रकाश डाला। कहा कि वर्तमान में छात्र-छात्राओं के नैतिक उत्थान व अनुशासन के लिए स्काउट गाइड का प्रशिक्षण अत्यंत जरूरी हो गया है। इस प्रशिक्षण से हम छात्र-छात्राओं को एक सच्चा व सफल नागरिक बना सकते हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि सहायक अध्यापिका स्वर्णलता चौहान, प्रधानाध्यापिका मधु जोशी, इंदू उनियाल, अनूपलता थपलियाल, रज्जू फुलोरिया ने भी आशीष वचन के रूप में अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें