फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी, खो-खो और क्रिकेट में नालंदा हाउस ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मदरलैंड एकेडमी स्कूल की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वर्गों की वॉलीबाल, खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया। इस दौरान कबड्डी, खो-खो और क्रिकेट प्रतियोगिता में नालंदा हाउस ने बाजी मारी। प्रधानाचार्य सुनील कोटनाला ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

शिब्बूनगर स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन वॉलीबाल, खो-खो और कबड्डी के फाइनल मैच खेले गए। वॉलीबाल के सीनियर वर्ग में अजंता हाउस प्रथम और नालंदा हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग कबड्डी में नालंदा हाउस ने अजंता हाउस को हराया। वहीं छात्राओं की खो-खो प्रतियोगिता में नालंदा हाउस प्रथम और तक्षशिला हाउस द्वितीय स्थान पर रहे। सीनियर खो-खो में उज्जैन हाउस ने पहला और तक्षशिला हाउस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर क्रिकेट में नालंदा हाउस के खिलाड़ियों ने तक्षशिला के खिलाड़ियों को हराया। जबकि सीनियर चेस प्रतियोगिता में उज्जैन प्रथम, नालंदा द्वितीय और तक्षशिला हाउस तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने दौड़, लॉग जंप, कैरम, टेबल टेनिस आदि खेलों में भी दमखम दिखाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में शिक्षक राम सिंह गुसाईं, रीना चौधरी, प्रदीप गोस्वामी, गीता उनियाल, अमित बिष्ट और लक्ष्मण सिंह आदि निर्णायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें