फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: दुगड्डा में गोसदन के लिए भूमि की तलाश कर रहा पालिका प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुगड्डा। नगर पालिका क्षेत्र दुगड्डा में निराश्रित गोवंश की बढ़ती संख्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। समस्या से निपटने के लिए पालिका व राजस्व विभाग की ओर से गोसदन के लिए भूमि की तलाश की जा रही है।

नगरपालिका क्षेत्र डेढ़ वर्ग किलोमीटर में फैला है। पालिका क्षेत्र निराश्रित गोवंश का स्थायी पड़ाव बन गया है। क्षेत्र के करीब सभी वार्डों में निराश्रित गोवंश की आवाजाही बनी रहती है। दरअसल बरसात के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में चारा पत्ती की कमी होने पर पशुपालक अपने गोवंश को घर से दूर छोड़ देते हैं। कुछ समय बाद ही ये निराश्रित गोवंश नगर क्षेत्र में पहुंच जाते हैं। ऐसे में नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ये आम आदमी के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। सड़क में पशुओं के बैठे रहने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी शिवानी सालार ने बताया कि उन्होंने हाल ही में पदभार ग्रहण किया है। राजस्व विभाग के साथ डाडामंडी क्षेत्र में गोसदन के लिए संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। पालिका की ओर से बेसहारा गोवंश के संरक्षण के लिए पूर्ण प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें