फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बंदरों ने हिलाई बिजली लाइनें, शॉर्ट सर्किट से लकड़ी की टाल में लगी आग

Wed, 17 Apr 2024 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
लकड़ी पड़ाव की आरा मशीन में आग से हुए नुकसान का आकलन करते अ​ग्निशमन अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कोटद्वार। बंदरों की ओर से बिजली लाइनें तेजी से हिलाने पर शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी से लकड़ी की टाल में आग लग गई। आग से काफी सामान जल गया। सूचना पर फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। गनीमत रही आग समय से बुझा दी गई अन्यथा आसपास फैल जाती।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी रमेश चंद्र गौतम ने बताया कि मंगलवार रात को लकड़ी पड़ाव में शराफत अली की आरा मशीन में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दो वाहनों के साथ मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई। आरा मशीन के मालिक ने बताया कि बिजली की लाइनों को बंदर हिला रहे थे, जिससे शाॅर्ट सर्किट हो गया और चिंगारी से लकड़ी की टाल में आग लग गई। इस दौरान लीडिंग फायरमैन रणधीर सिंह, योगेश कुमार, राजेंद्र हिंदवाल, दिनेश कुमार, राजवीर आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें