फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार ने लौटाया देश का स्वाभिमान: निशंक

विज्ञापन
कोटद्वार श्री सिद्धबली मंदिर में दर्शन करते पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. निशंक। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ साल के कार्यकाल में देश का खोया स्वाभिमान लौटाने का काम किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोटद्वार पहुंचे डा. निशंक ने बेटी विदुषी निशंक के साथ श्री सिद्धबली मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद पनियाली स्थित वन विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में निशंक ने कहा कि सबका साथ सबका विश्वास ही भाजपा सरकार का मूलमंत्र है। कहा सरकार अपनी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवनस्तर में सुधार ला चुकी है। मोदी सरकार ने जनधन योजना के माध्यम से गरीब और वंचित वर्ग तक सब्सिडी और आर्थिक योजनाओं को बिना किसी माध्यम के सीधा पहुंचाने का काम किया है। इससे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार पर रोक लगी है।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, जिला महामंत्री जंग बहादुर, राजगौरव नौटियाल, हरीश खर्कवाल, हरी सिंह पुंडीर, सतीश गौड़, विजयानंद पोखरियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें