फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉक ड्रिल : कोरोना ओमिक्रॉन वैरिएंट का मरीज मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर बेस अस्पताल प्रबंधन की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें कोरोना के मरीज को इमरजेंसी से लेकर कोरोना आइसोलेशन वार्ड स्थित आईसीयू तक के पूरे उपचार का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे बेस अस्पताल में एक तीमारदार अपने भाई को लेकर इमरजेंसी में पहुंचता है। वह ड्यूूटी पर तैनात डाक्टर से तेज बुखार, जुखाम और सांस लेने में परेशानी की शिकायत करता है। कोरोना के लक्षण को देखते हुए डाक्टर तत्काल इसकी जानकारी अस्पताल के पीएस को देेते हैं। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच जाता है। अस्पताल के फिजीशियन और कोरोना ड्यूटी में तैनात डाक्टर मौके पर पहुंचकर मरीज की जांच करते हैं। जांच में कोरोना की पुष्टि होते ही मरीज को स्ट्रेचर पर लेटाकर कोरोना आइसोलेशन वार्ड में ले जाकर उसे आईसीयू यूनिट में भर्ती कर के उपचार शुरू कर दिया जाता है।
इस अवसर पर बेस अस्पताल के पीएस डॉ. केए तिवारी, वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेसी ध्यानी, कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा, कोविड वैक्सीनेशन अधिकारी डॉ. हरेंद्र कुमार, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. इमरान, डॉ. एमपी सिंह, अस्पताल के प्रबंधक बीएस रावत, फार्मेसिस्ट डीएस नेगी, अजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें