फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक से दिया प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार भाबर में समाजशास्त्र विभाग एवं महाविद्यालय सांस्कृतिक समिति की ओर से ‘प्रदूषण मुक्त दिवाली’ मनाने के लिए दो दिवसीय जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के पहले दिन दीपोत्सव रंगोली प्रतियोगिता और दूसरे दिन नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 15 समूहों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में दीपिका, अक्षिता एवं मोनिका के समूह ने प्रथम, प्रिया, रिया एवं संध्या के समूह ने द्वितीय, काजल, ज्योति एवं शिवानी के समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. कुमार गौरव जैन, डॉ. अनुराग शर्मा और डॉ. उषा सिंह शामिल रहे। शनिवार को दूसरे समाज शास्त्र विभाग के छात्र-छात्राओं ने दो समूहों में बंटकर सभी कक्षाओं में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर दिवाली में पटाखे न जलाने के लिए आग्रह किया। महाविद्यालय सांस्कृतिक समिति की ओर से रिया कुकरेती, अक्षिता, नेहा, ज्योति नेगी, शालू रावत, श्वेता, प्रिया, रचना, अनीता ने नुक्कड़ नाटक में प्रतिभाग किया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. वीके अग्रवाल, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. भोलानाथ, डॉ. इंदु मलिक, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. कुमार गौरव जैन, डॉ. कपिल, डॉ. विनय देवलाल, मानवेंद्र सिंह नेगी, राजेश डबराल, मनीषा सरवालिया, सन्नी नेगी आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. गीता रावत शाह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें