फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जल संरक्षण के प्रति स्कूली बच्चों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर जानकी नगर में जल संरक्षण गोष्ठी एवं कला प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को पानी का महत्व समझाया गया।शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य प्रदीप नौटियाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिक्षिका अंजलि कंडवाल ने कहा कि जिस तरह जल बिना मछली का जीवन असंभव है, उसी तरह जल बिना हमारा जीवन भी असंभव है। अगर जल नहीं होगा, तो धरती पर पेड़-पौधे भी नहीं होंगे। धरती पर हर प्रकार का जीवन जल पर ही निर्भर करता है। शिक्षक अंचल कुमार ने भी जल का महत्व बताते हुए जल के अभाव में मानव जाति पर मंडराने वाले संकटों के प्रति आगाह किया। प्रधानाचार्य प्रदीप नौटियाल ने जल की बचत के लिए छोटे-छोटे प्रयासों को व्यवहार में लाने की सलाह दी। उन्होंने केवल उतने ही पानी का उपयोग करने की सलाह दी, जितनी आवश्यकता है। घर पर खराब टोटी को बदलने, ब्रश करते समय टोटी खुली नहीं छोड़ने, पाइप लगाकर वाहनों को धोने आदि से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन




गोष्ठी के बाद कक्षा दो से पांच तक के विद्यार्थियों के बीच कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा दो में शैलेश, देवांश, अथर्व, कक्षा तीन में आरव, ऋषभ, करन, कक्षा चार में त्रिशा, रिदांशा, भव्य, कक्षा पांच में आराध्या, अंशिका, गरिमा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रयागदत्त चमोली, योगेश नेगी, मनोज जोशी, गीता रावत, सुनीता पंत, अंजू चमोला, कीर्ति द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें