फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदमश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल व लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को सम्मानित करेगी लोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (लोसा) का वार्षिकोत्सव 11 व 12 जून को लैंसडौन में आयोजित किया जाएगा। नरेंद्र क्लब में आयोजित लोसा की बैठक में 11वें वार्षिकोत्सव के आयोजन तिथि और कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। अध्यक्ष डॉ. एसपी नैथानी ने बताया कि वार्षिकोत्सव की तिथि 11 व 12 जून तय की गई है।
विज्ञापन

बैठक में तय हुआ कि लोसा की सदस्य डॉ. माधुरी बड़थ्वाल को पदमश्री पुरस्कार मिलने पर और लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को अखिल भारतीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिलने पर सम्मानित किया जाएगा। वार्षिकोत्सव पर अगले 5 वर्षों के लिए कार्यकारिणी का चुनाव भी होगा। चुनाव कराने के लिए गठित कमेटी में हरिसूदन अग्रवाल, कुलदीप रावत, इंदर बोहरा को को चुना गया है। बैठक में अजय अग्रवाल, भावना वर्मा, लक्ष्मी थापा, हरिप्रसाद खंडेलवाल, हरिसूदन अग्रवाल, कुलदीप रावत, प्रेम थापा, दौलत राम वर्मा, शांति थापा, इंदर अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें