रिखणीखाल ब्लॉक के जेठागांव में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत करते श्रद्धालु।
- फोटो : KOTDWAR
रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत जेठागांव (पाणीसैंण) में नवनिर्मित महादेव मंदिर में तीन दिवसीय मूर्तिपूजन और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतिम दिन विधि विधान से मूर्ति की स्थापित की गई।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह साढ़े दस बजे पंडित जगदीश देवरानी के सानिध्य में विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत मुख्य यजमान हरेंद्र सिंह रावत और अरुण देवरानी के हाथों शिव मूर्ति स्थापित की गई। हवन यज्ञ के बाद रोट का प्रसाद वितरण किया गया। तदुपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव से अपने परिवार और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर क्षेत्र की विभिन्न कीर्तिन मंडलियों और सहारनपुर से आए भजन गायक सतेंद्र रावत ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर विधायक महंत दिलीप रावत, जिपं सदस्य विजयपाल नेगी, मंदिर समिति के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह रावत, सचिव भारतेंदु सिंह रावत, श्याम सिंह रावत, सत्य प्रसाद देवरानी, राकेश देवरानी, बलवंत सिंह, राजेंद्र सिंह रावत, हरेंद्र सिंह, दलबीर रावत, ग्राम प्रधान अलका देवरानी, पंडित महेंद्र ध्यानी, गणेश देवरानी, दीपेंद्र ध्यानी समेत जेठगांव, सिमलगांव, धयड़गांव, बमणगांव, पाली समेत आसपास के गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे।