सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में केंद्रीय विद्यालय लैंसडौन में अभिषेक सिंह ने सर्वाधिक 95 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय टॉप किया, जबकि आर्मी स्कूल लैंसडौन में आयुष सिंह ने सर्वाधिक 97 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय टॉप किया।
केंद्रीय विद्यालय लैंसडौन की प्रधानाचार्या उर्मिला ने बताया कि हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में शामिल सभी 67 परीक्षार्थी सफल रहे हैं, जिनमें से 9 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ परीक्षा पास की। छात्र अभिषेक सिंह ने सर्वाधिक 475 अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 470 अंक हासिल कर यशराज ने द्वितीय, 469 अंक हासिल कर उदित वेदवाल ने विद्यालय में तीसरा स्थान पाया।
उधर, आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में आयुष सिंह ने सर्वाधिक 97 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय टॉप किया। प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। 94.8 फीसदी अंक हासिल कर आयुष्मान सुंद्रियाल, हेमंत कंडारी, शिवांशु बौंठियाल संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। 94.80 फीसदी अंकों के साथ मनीषा बिष्ट, श्वेता अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहे। दस छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन ब्रिगेडियर हरमीत सेठी ने छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने विद्यालय के बेहतर परीक्षाफल को छात्रों, शिक्षक और शिक्षिकाओं की मेहनत और लगन का परिणाम बताया।