कोटद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रशासन और ग्रामीणों ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान
दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। वहीं, सूचना मिलने पर रिखणीखाल, लैंसडौन और कोटद्वार से प्रशासनिक अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए। लैंसडौन की उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं।
ये भी पढे़ं...अंकिता भंडारी केस: मेडिकल टेस्ट में अनफिट निकले सुरेश राठौर, नहीं हुआ नार्को टेस्ट, उर्मिला ने बताई साजिश
हादसे के बाद ग्रामीणों, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। खाई में गिरे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास किए गए। हादसे में मृत आठ महिलाओं और वाहन चालक के शवों को निकालने के लिए भी अभियान चलाया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
मृतक
1- कान्ति देवी (45) पत्नी दिनेश चन्द्र निवासी भंगलवाड़
2-रेखा देवी ( 42) पत्नी प्रेम सिंह निवासी भंगलवाड़
3- अनिल देबराडा (48) पुत्र जयानन्द भंगलवाड़ ( चालक)
4- सुमित्रा देवी (50) पत्नी रमेश सिह पता भंगलवाड़
5- सुनीता देवी ( 45) पत्नी मदन सिह पता भंगलवाड़
6-धनेश्वरी देवी (46) पत्नी किशन चन्द्र फता भंगलवाड़
7- सरोजनी देवी (38) पत्नी मोहन सिंह निवासी भंगलवाड़ उपरोक्त
8- रजनी देवी ( 25) पता भंगलवाड़
घायल
1- शशी देवी (35) पत्नी गजेन्द्र सिंह पता भंगलवाड़
2- शकुन्तला देवी (45) पत्नी महेन्द्र सिंह पता भंगलवाड़
3- जगदीश सिंह पुत्र भोपाल सिंह निवासी भंगलवाड़
4- सत्यवती देवी ( 36 ) पत्नी जगदीश पता भंगलवाड़
रिखणीखाल सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख, घायलों को एयरलिफ्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी में हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने और गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने को कहा है। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता, घायलों को मिलेंगे 50 हजार
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के गढ़वाल जिले में हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि हादसे में मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।