उत्तराखंड: कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी पहुंची, दो दिन तक विधानसभा वार प्रत्याशियों के नामों पर करेगी मंथन
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी प्रदेश पहुंच गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कमेटी की चेयरपर्सन दीपा दास मुंशी और सदस्यों अनिल चौधरी व पाल भाई अंबलिया का उत्तराखंड पहुंचने पर स्वागत किया। स्क्रीनिंग कमेटी कांग्रेस भवन में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी। इस दौरान विधानसभा चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की जाएगी। कमेटी दो दिन तक लगातार बैठक कर प्रदेश की अलग-अलग विधानसभा सीटों के बारे में जानकारी जुटाएगी। बैठक में विधानसभा वार प्रत्याशियों की दावेदारी और संबंधित क्षेत्रों में उनकी स्थिति को लेकर पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा की जाएगी। इसके आधार पर संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया जाएगा। ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी पहुंची, दो दिन तक विधानसभा वार प्रत्याशियों के नामों पर करेगी मंथन
उत्तराखंड लोकसभा सीट: कुमाऊं में दो से बढ़कर तीन या चार होंगी सीटें, पहाड़ और मैदान का संतुलन बड़ी चुनौती
उत्तराखंड में लोकसभा सीटों का परिसीमन केवल सीटों की संख्या बढ़ने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे राज्य का राजनीतिक और भौगोलिक प्रतिनिधित्व भी बदल जाएगा। वर्तमान में राज्य की पांच लोकसभा सीटें हैं, जिनमें दो कुमाऊं और तीन गढ़वाल मंडल में हैं। हालांकि, कुमाऊं में कितनी सीटें बढ़ेंगी और उनके अंतर्गत कौन से जिले या विधानसभा क्षेत्र आएंगे, इसका अभी कोई आधिकारिक खाका उपलब्ध नहीं है। यह आबादी के आधार पर होने वाले संभावित विस्तार, परिसीमन आयोग के मानकों और पहाड़ी क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व को दिए जाने वाले महत्व पर निर्भर करेगा। ये भी पढे़ं...उत्तराखंड लोकसभा सीट: कुमाऊं में दो से बढ़कर तीन या चार होंगी सीटें, पहाड़ और मैदान का संतुलन बड़ी चुनौती
उत्तराखंड: 150 स्थानों पर मॉक ड्रिल, मसूरी में हवा में लटकी रोपवे ट्रॉली, टिहरी में भूकंप से स्कूल को नुकसान
आपदा प्रबंधन दिवस व सिलक्यारा टनल रेस्क्यू अभियान की वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को प्रदेश में 150 स्थानों पर राज्यस्तरीय मॉक ड्रिल हुई। इस अभ्यास में सभी 13 जिलों व तहसील स्तर की टीमों ने भाग लिया। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर मॉक अभ्यास का निरीक्षण किया। आपदा प्रबंधन मंत्री कौशिक ने कहा कि सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान देश के लिए साहस और समन्वय की ऐतिहासिक मिसाल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मॉक अभ्यास के दौरान सामने आई कमियों का गंभीरता से विश्लेषण किया जाए। राज्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित चेतावनी प्रणाली और ड्रोन सर्विलांस जैसी आधुनिक तकनीकों को जोड़ा जा रहा है। ये भी पढे़ं... उत्तराखंड: 300 स्थानों पर मॉक ड्रिल, मसूरी में हवा में लटकी रोपवे ट्रॉली, टिहरी में भूकंप से स्कूल को नुकसान