गांव में पसरा सन्नाटा, घरों में नहीं जले चूल्हे
इस हादसे ने भंगल्वाण गांव की खुशियां छीन लीं। जिन घरों में सुबह तक रोजमर्रा की जिंदगी की चहल-पहल थी, वहां अब अपनों को खोने का मातम है। किसी घर से मां का साया उठ गया तो किसी परिवार की खुशियां हमेशा के लिए उजड़ गईं। गांव में हर आंख नम है और हर जुबां पर हादसे की चर्चा। शाम ढलने तक गांव में ऐसा सन्नाटा पसरा रहा कि घरों में चूल्हे तक नहीं जले। शनिवार का यह हादसा भंगल्वाण के लोगों के लिए कभी न भूलने वाला काला दिन बन गया।.
ये भी पढ़ें...कोटद्वार हादसा: दर्दनाक तस्वीरें, सात महिलाओं की मौत, किसी ने मां तो किसी ने पत्नी को खोया, परिवारों में मातम
सात सीटर वाहन में बैठी थीं 13 सवारियां
सामान्यत: ईको वैन छह सवारी व एक चालक कुल सात सीट में पास होती है। हादसे का शिकार हुई वैन में चालक समेत 13 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन में कुछ लोग रिखणीखाल से बैठे थे और बाकी लोग सिद्धखाल में बैठ गए। पुलिस मामले में अभी जांच की बात कह रही है लेकिन दबी जुबान में ओवरलोडिंग को भी हादसे का कारण माना जा रहा है। एसडीएम शालिनी मौर्य ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवहन विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।