फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कैकेई ने दशरथ से मांगे दो वरदान

Sat, 30 Sep 2023 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
भाबर के किशनपुर में आयोजित रामलीला मंचन में प्रस्तुति देते कलाकार।
विज्ञापन
कण्वघाटी। भाबर के किशनपुर में आयोजित रामलीला मंचन के चौथे दिन श्री राम-सीता विवाह और मंथरा कैकई संवाद की लीला का मंचन किया गया। कैकेई ने राजा दशरथ से दो वरदान भरत को अयोध्या का राजा और राम के लिए वनवास मांगा।
विज्ञापन

रामलीला के चौथे दिन की शुरुआत पार्षद राकेश बिष्ट और समाजसेवी सुभाष जखमोला ने की। रामलीला में राम-सीता के विवाह का मंचन किया गया। साथ ही लक्ष्मण का उर्मिला, भरत का मांडवी और शत्रुघ्न का श्रुतिकीर्ति के साथ विवाह हुआ। इसके बाद अयोध्या में श्रीराम को राजा बनाने की घोषणा की जाती है जिसे सुनकर मंथरा बौखला जाती है। वह रानी कैकेई को बहकाती हैं कि वह राजा दशरथ से अपने पुत्र भरत को अयोध्या का राजा और राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगे। मंथरा की बातों में आकर कैकेई राजा दशरथ से अपने दो वरदान मांगती हैं। मंच का संचालन शोभित मैठाणी और गणेश धूलिया ने किया। इस दौरान गौरव कुकरेती, सौरभ ध्यानी, मनोज कुमार, राहुल कुमार, प्रियांशु केष्टवाल, रोशन धूलिया, अजय असवाल और मार्कंडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें