फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: टेक्नोलॉजी मेला में जीआईसी सेंधीखाल के दो छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Sat, 30 Sep 2023 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कोटद्वार। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से देहरादून में आयोजित प्रथम टेक्नोलॉजी मेला 2023 में जयहरीखाल के जीआईसी सेंधीखाल के दो छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय पहुंचने पर दोनों छात्रों का स्कूल प्रबंधन ने स्वागत किया।
विज्ञापन

शिक्षक दौलत सिंह गुसाईं ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन अजीम प्रेमजी फाउंडेशन आमवाला देहरादून में हुआ था जिसमें राज्य के सभी जिलों से 39 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में जीआईसी सेंधीखाल के 11वीं के सुदर्शन सिंह रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सातवीं कक्षा के आदित्य रावत ने वर्ग ए में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शनिवार को प्रधानाचार्य साधो सिंह बिष्ट ने उन्हें सम्मानित किया। बताया कि इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित दौलत सिंह गुसाईं को टेक्नोलॉजी मेला में व्याख्याता के रूप में आमंत्रित किया गया था। उन्हें भी शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने सम्मानित किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें