रियल स्टेट की कंपनी पीएसीएल के अभिकर्ताओं, निवेशकों की बैठक में कंपनी में फंसी उनकी रकम वापस दिलाने पर चर्चा हुई। तय किया गया कि इस संबंध में पुन: वित्त मंत्रालय केंद्र सरकार समेत जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भेजे जाएंगे।
लक्ष्मी बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गत 22 अगस्त, 2014 को सुप्रीम कोर्ट ने अवकाश प्राप्त मुख्य न्यायाधीश आरएम लोढ़ा की निगरानी में समिति का गठन कर केंद्र सरकार को निवेशकों, अभिकर्ताओं और लोगों का कंपनी में फंसा पैसा उन्हें वापस दिलाने के आदेश दिए थे, लेकिन सात साल बाद भी निवेशकों को उनका पैसा वापस नहीं किया गया। निवेशकों और अभिकर्ताओं ने पहले भुगतान फिर मतदान का नारा भी दिया। बैठक में कृपाल सिंह, गजे सिंह, कल्पना रावत, अनामिका रावत, दीपा, जाकिर हुसैन, मोहम्मद इस्लाम, प्रताप सिंह, प्रेमलाल कुकरेती, रंजीता रावत, चंपा राणा और उर्मिला कुकरेती आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन सुखदेव शास्त्री ने किया। संवाद