फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीईटी और यूटीईटी की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
महाविद्यालय कोटद्वार में करियर काउंसिलिंग प्रकोष्ठ की ओर से एक दिवसीय करियर काउंसिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) और उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. जानकी पंवार ने छात्र जीवन में समय के सदुपयोग एवं अनुशासन के महत्व को बताया। विशिष्ट वक्ता बीएड विभाग के प्राध्यापक डॉ. हितेंद्र कुमार ने कहा कि सीटीईटी और यूटीईटी की तैयारी के लिए एनसीआरटी की पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। महाविद्यालय के बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश सिंह चौहान, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. स्वाति नेगी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन करियर काउंसिलिंग प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. अमित कुमार जयसवाल ने किया। इस अवसर पर कैरियर काउंसिलिंग प्रकोष्ठ की सदस्य डॉ. शोभा रावत, बीएड विभाग के प्राध्यापक डॉ. सुशील चंद्र बहुगुणा और डॉ. सुषमा भट्ट थलेड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें