फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर हृदयगति रुकने से हवलदार महावीर शहीद

विज्ञापन
विज्ञापन
20 आसाम राइफल में तैनात कोटद्वार निवासी हवलदार महावीर सिंह गुसाईं (47) मणिपुर में ड्यूटी करते हुए शहीद हो गए। ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। बटालियन ने कोटद्वार भाबर स्थित घमंडपुर गांव में परिजनों को यह सूचना दी है। उनका पार्थिव शरीर शनिवार सुबह घर पहुंचेगा। जहां अंतिम सलामी और दर्शनों के बाद अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाया जाएगा। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

शहीद के बड़े भाई रणवीर सिंह गुसाईं ने बताया कि बटालियन की ओर से उनके निधन की सूचना मिली। शुक्रवार रात उनका पार्थिव शरीर दिल्ली लाया जा रहा है। सड़क मार्ग से शनिवार सुबह पार्थिव शरीर गांव लाया जाएगा। परिजनों के अनुसार इन दिनों वे मणिपुर में तैनात थे। तीन दिन पहले छह जुलाई को ही वे छुट्टी काटकर मणिपुर लौटे थे। वे अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और बेटी को छोड़ गए हैं। इसी छुट्टी में वे बेटी गीता की सगाई करके गए थे। उन्होंने जनवरी या फरवरी में छुट्टी लेकर घर आने का वादा किया था ताकि बेटी के विवाह की तैयारियां कर सकें। उनके निधन की खबर से परिजन सदमे में हैं।
शहीद महावीर सिंह गुसाईं चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उनके दो बड़े भाई भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं और छोटा भाई दिनेश गुसाई भी आसाम राइफल में सेवारत हैं। पार्षद कुलदीप सिंह रावत ने बताया कि महावीर गुसाईं व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। उनके निधन की सूचना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें