फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दूल्हे के ताऊ की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से बरात में चल रहे दूल्हे के ताऊ की मौत हो गई। एक अन्य बराती गंभीर से घायल हो गया। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद बरात की खुशी मायूसी में बदल गई। मृतक के परिजन की ओर से बाइक चला रहे किशोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। किशोर की बाइक सीज कर दी गई है। घटना के बाद बरातियों ने बाइक चला रहे किशोर की पिटाई कर दी, जिससे वह भी घायल हो गया। उसका भी बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है।एसएसआई उमेश कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब दस बजे देवी रोड पर तड़ियाल चौक के पास एक वेडिंग प्वाइंट के सामने से बरात गुजर रही थी। इसी बीच सड़क किनारे चल रही बरात के बीच तेज रफ्तार बाइक घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी चपेट में आने से दूल्हे के ताऊ महावीर सिंह (70) पुत्र स्व. गबर सिंह निवासी एस-17 पांडव नगर दिल्ली सड़क पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाइक की चपेट में आए दूसरे बराती राजेंद्र प्रसाद गौड़ (38) पुत्र दयाराम गौड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। बरातियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन




पुलिस ने बताया कि बालासौड़ निवासी बाइक चलाने वाले किशोर को भी काफी चोट आई है। उसकी बरातियों ने पिटाई भी कर दी थी। उसका भी बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर गंभीर चोट पहुंचाने और एमवी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें