फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरांगना तीलू रौतेली चौक के नाम से जाना जाएगा लालबत्ती चौक: ऋतु खंडूड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शहर का लालबत्ती चौक पर वीरांगना तीलू रौतेली चौक के नाम से ही जाना जाएगा। यह बात क्षेत्रीय विधायक और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कही। विधानसभा अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद अब घंटाघर निर्माण पर उभरे विवाद का पटाक्षेप हो गया है। उन्होंने कहा कि वीरांगना तीलू रौतेली हम सभी उत्तराखंड वासियों के लिए गर्व हैं, उनका जीवन हम सब के लिए प्रेरणास्रोत भी है। उनकी जीवन गाथा हम सबको दृढ़ संकल्पित होकर राष्ट्र के प्रति कार्य करने के लिए प्रेरणा देती है।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्रवासियों की भावनाओं का सम्मान करना उनकी प्राथमिकता और जिम्मेदारी है। बताया कि कोटद्वार विधानसभा के लिए घंटाघर निर्माण का प्रस्ताव आया था। उसके कहीं और भी बनाया जा सकता है, लेकिन लालबत्ती चौक तीलू रौतेली चौक के नाम से ही जाना जाएगा। इस बारे में एनएच खंड और प्राधिकरण को भी अवगत कराया जाएगा। कहा कि यह भी प्रयास किया जाएगा कि एक साइड में लगी वीरांगना तीलू रौतेली की प्रतिमा को बीच में लगाकर चौराहे को भव्य बनाया जाए। कहा कि चौक पर किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं करने दी जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष की घोषणा का क्षेत्रवासियों और संगठनों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें