संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। शहर के वार्ड नंबर एक ग्रास्टनगंज में तीन माह के अंतराल पर दूसरी बार जल संस्थान का नलकूप खराब हो गया है। इससे क्षेत्र के 500 से अधिक परिवारों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने जल निगम से जल्द नलकूप की मरम्मत का काम शुरू करने की मांग की है।
ग्रास्टनगंज निवासी राजेश थपलियाल, जयप्रकाश ध्यानी, संजय रावत, रतन सिंह भंडारी, गंगाराम देवरानी, बीएल धस्माना का कहना है कि ग्रास्टनगंज नलकूप से जलसंस्थान करीब 500 से अधिक परिवारों को पेयजल की आपूर्ति करता है। शुक्रवार को उनका ट्यूबवेेल खराब हो गया था, तब से नलकूप ठप पड़ा है। विभागीय अधिकारियों ने उसकी मोटर फुंकने की बात कही है। उपभोक्ताओं ने कहा कि बीते आठ जून को भी यह नलकूप खराब हो गया था, तब पूरे एक सप्ताह बाद ही यह ठीक हो सका। इससे पूर्व साल में चार से पांच बार यह नलकूप खराब होता रहता है। जिससे लोग परेशान हैं।
शुक्रवार को नलकूप अचानक खराब हो गया हैं। अधीनस्थों ने उसकी मोटर फुंकने की बात बताई है। मोटर बदलने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही पेयजल समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
-बीआर चौधरी, सहायक अभियंता जलसंस्थान
फोटो समाचार