कोटद्वार। एकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत जीआईसी श्रीकोटखाल में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में जीआईसी श्रीकोटखाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय रावत व विज्ञान समन्वयक मंदीप रावत ने सयुंक्त रूप से किया। प्रधानाचार्य संजय रावत ने वर्तमान तकनीकी युग में विज्ञान की आवश्यकताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि वर्तमान में मनुष्य पूर्ण रूप से विज्ञान पर आश्रित हो गया है। मानव आवश्यकताओं के कारण विज्ञान में नवाचारी प्रयोगों का होना जरूरी है। मेडिसिन, मशीनीकरण से लेकर पर्यावरण तक विज्ञान में नई खोजो का होना जरूरी है। खाद्य स्वास्थ्य व स्वच्छता विषय में निहारिका, किरन नेगी, महक, जूनियर वर्ग में कशिश, अक्षित कुंडलिया, अनन्या ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
परिवहन व संचार विषय में ईशान कुंवर, तनीषा, मानसी नौटियाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में अभिषेक प्रथम स्थान पर रहे। प्राकृतिक खेती विषय में नेहा रावत, सिमरन रावत, प्रज्ञा, जूनियर वर्ग में कनिष्का, अंशिका, आकाश सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। आपदा प्रबंधन में विजय सकलानी, ईशांत रावत, आयुष असवाल, जूनियर वर्ग में याशिका, अभिनव भट्ट, अनुज ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गणितीय प्रतिरूपण में ऋषभ कुमार, ख़ुशी, अंजलि क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में कुमारी तानिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कचरा प्रबंधन विषय में साहिल, चेतन सिंह, दिव्या, जूनियर वर्ग में कुमारी प्रिया, निकिता नैथानी, लकी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। संसाधन प्रबंधन में अमन कुमार, कृष्णा, किरन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान नाटक में अटल उत्कृष्ट जीआईसी श्रीकोटखाल ने प्रथम और इंटर कॉलेज कमलपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महोत्सव में संजय रावत, मंदीप रावत, बीरेंद्र गुसाईं, आशुतोष बिड़ालिया, विवेक बहुखंडी, अनूप कुमार, रविंद्र राणा, जसवंत सिंह, निशा नेगी, संजय काला आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिताओं का संचालन कैलाश भारद्वाज ने किया।