फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बेस अस्पताल में भर्ती मरीजों को परोसे गए गढ़वाली व्यंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर राजकीय बेस अस्पताल में गढ़ भोज दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अस्पताल में भर्ती मरीजों को गढ़वाली व्यंजन परोसे गए।
विज्ञापन

शनिवार को मंत्री के निर्देश के अनुपालन में राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार की रसोई में पहाड़ी उड़द की पकोड़ी, राजमा, चावल, मंडुवे की रोटी, झंगोरे की खीर, पहाड़ी दाल, पहाड़ी चटनी बनाए गए। अस्पताल के प्रबंधक बीएस रावत ने भोजन की जांच की। इसके बाद कैंटीन इंचार्ज सतीश गौड़ और उनकी टीम ने बेस अस्पताल में भर्ती मरीजाें को गढ़वाली व्यंजन परोसे। अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डाॅ. विजयेश भारद्वाज ने कहा कि पहाड़ी भोजन पोष्टिक होता है, जो मरीजों के लिए लाभकारी है। संवाद
विज्ञापन

- फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें