फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में चार हजार युवा मतदाताओं ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में गत 1 नवंबर से 30 नवंबर तक चले मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के दौरान 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके चार हजार नए मतदाताओं का पंजीकरण कर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बीएलओ सुपरवाइजर एवं समन्वयक जितेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि 30 नवंबर तक सभी 141 मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य किया गया। इस दौरान 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके चार हजार नए मतदाताओं का पंजीकरण कर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज किया गया। इस दौरान 333 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में गलत दर्ज होने पर उनका शुद्धिकरण किया गया। जबकि 22 मतदाताओं का नाम एक बूथ से दूसरे बूथ में स्थानांतरण किया गया। मृत्यु होने पर व अन्यत्र शिफ्ट होने पर 113 मतदाताओं का नाम सूची से निरस्त किया गया। उन्होंने बताया कि मतदेय स्थलों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीन के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। 20 दिसंबर तक प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी, 2022 को होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें