दुगड्डा ब्लाक के ग्राम पंचायत सिमलचौड़ के अल्दावा गांव में अमृत महोत्सव के तहत कुंडयू तोक में अमृत सरोवर का शिलान्यास किया गया। अमृत सरोवर का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. भवानी सिंह रावत के नाम पर किया गया।
ग्राम पंचायत सिमलचौड़ के राजस्व ग्राम अल्दावा में अमृत सरोवर का शिलान्यास ग्राम प्रधान माधवी रावत ने किया। एबीडीओ योगेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. भवानी सिंह रावत की स्मृति में गांव में अमृत सरोवर का निर्माण किया जाना है। अमृत सरोवर के निर्माण से जल स्रोतों का जल स्तर बढ़ेगा, जिससे ग्रामीणों व वन्यजीवों को निरंतर जल उपलब्ध होगा। भूमि में नमी का स्तर बढ़ने से पर्यावरण को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर क्रांतिकारी स्व. भवानी सिंह रावत के परिजन, आनंद भट्ट, डीपीओ रजनीश रावत, कनिष्ठ अभियंता रामेश्वर रावत, ग्रामीण दिवाकर धूलिया, सतीश धूलिया, मनोज खर्कवाल, रोशन आदि मौजूद रहे।