फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: लालढांग-चिलरखाल मार्ग को यात्री बसों व वाहनों के लिए खोले वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोटद्वार। मालिनी किसान पंचायत कोटद्वार भाबर ने वन विभाग से लालढांग-चिलरखाल और कलालघाटी-मवाकोट मार्ग की मरम्मत कर उसे वैकल्पिक मार्ग के रूप में खोलने की मांग की। लालढांग मार्ग को जल्द वाहनों के लिए न खोलने पर पंचायत ने वन विभाग और राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
शनिवार को संगठन के अध्यक्ष जेपी बहुखंडी के नेतृत्व में लोग लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ कार्यालय पहुंंचे और उन्होंने डीएफओ नवीन पंत को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि लालढांग-चिलरखाल मार्ग कोटद्वार - भाबर क्षेत्र की लाइफ लाइन है। इस मार्ग को विगत वर्षों में बरसात समाप्त होेने के बाद मरम्मत कर एक अक्तूबर को वाहनों के संचालन के लिए खोल दिया जाता है। इस मार्ग पर प्राइवेट वाहनों के साथ जीएमओयू की बसों का संचालन भी होता है। जिससे क्षेत्र के लोगों को हरिद्वार पहुंचने में आसानी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग पर सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। इस अवसर पर संगठन के महासचिव मधूसूदन सिंह नेगी, पुरुषोतम डबराल, भगवती प्रसाद डबराल, चंद्रपाल कंडारी, नरेंद्र सिंह नेगी, अनिल जोशी, दिनेश नेगी, मंगत कुकरेती आदि मौजूद रहे।
फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें