कोटद्वार। नगर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-19 लालपुर स्थित दिव्य कॉलोनी में शुक्रवार देर रात एक आवासीय भवन की छत पर रखी लकड़ियों व पुआल के ढेर में अचानक ही आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंचे अग्निशन कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
एफएसओ आरसी गौतम ने बताया कि शुक्रवार रात 11:16 बजे सूचना प्राप्त हुई कि लालपुर के दिव्य कॉलोनी में एक मकान की छत पर रखी लकड़ियों व पुआल में आग लग गई है। सूचना पर फायर यूनिट मौके पर पहुंची, लेकिन कॉलोनी का रास्ता काफी संकरा था, जिससे फायर टेंडर घटनास्थल पर नहीं पहुंच सका। अग्निशमन कर्मियों ने चार हौज पाइप फैलाकर एमएफई से लगातर पंपिंग कर मशक्कत के बाद पुआल में लगी आग पर काबू पाया।