फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पंचायत भवनों में वीपीडीओ व राजस्व उप निरीक्षकों के नाम व नंबर चस्पा होंगे

Sat, 25 Oct 2025 06:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत आयोजित खुली बैठक में ग्रामीणों ने मोटर मार्गों की मरम्मत, नियमित बस सेवा संचालित करने व गांव के पैदल मार्गों की दुरुस्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

पौड़ी ब्लॉक के ग्राम पंचायत कंडी में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने खुली बैठक में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर लोगों की आजीविका बढ़ाने, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी पंचायत भवनों में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) और राजस्व उप निरीक्षकों के नाम व मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से चस्पा किए जाएं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की आजीविका को लेकर कुंडी ग्राम पंचायत को डेयरी क्लस्टर के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। इस दौरान खंड कार्यालय, समाज कल्याण, पंचायत राज, बाल विकास, उद्यान, डेयरी विकास आदि विभागों ने योजनाओं की जानकारियां दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुरेश लाल, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार, बीडीओ धर्मपाल आदि शामिल रहे।


डीएम ने स्कूल का किया औचक निरीक्षण
डीएम स्वाति एस भदौरिया ने राउमावि चरधार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय में उपस्थिति पंजिका, अवकाश पंजिका, निरीक्षण पंजिका और अन्य दस्तावेजों की जांच की। डीएम ने विद्यालय के कक्षा-कक्षों, मिड-डे मील किचन, स्टोर, खेल कक्ष आदि का भी निरीक्षण किया। एमडीएम की भोजन सूचि के अनुसार सब्जी नहीं बनी होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने भोजन सूचि के अनुसार ही खाना मुहैया कराने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय में फोर्टिफाइड दूध भी देेने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मुकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें