फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े की दुकान में लगी आग, 50 हजार का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
कालेश्वर मंदिर रोड स्थित सदर बाजार लैंसडौन में एक कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई। लोगों की मदद से पुलिस ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखा करीब 50 हजार रुपये का सामान जल चुका था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि रविवार दोपहर लगभग 12 बजे कुछ लोगों ने कालेश्वर मंदिर रोड सदर बाजार स्थित नमन कलेक्शन नामक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान की ऊपरी मंजिल की छत से धुआं उठते देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय युवकों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। साथ ही घर में रखे गैस सिलिंडर भी तत्काल घर से बाहर कर दिए। पीड़ित दुकानदार नमन बाधवा ने बताया कि इस अग्निकांड में दुकान में रखे कपड़े और जूते आदि समेत करीब 50 हजार का सामान आग की भेंट चढ़ गया है। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि आग संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें