फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मांगों को लेकर पूर्व सैनिकों ने किया तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने वन रैंक वन पेंशन समेत विभिन्न मांगों को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। इस मौके पर मांगों के निराकरण को एसडीएम सोहन सिंह सैनी के माध्यम से राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किए गए।

सोमवार को क्षेत्र के पूर्व सैनिक तहसील में एकत्र हुए। यहां उन्होंने मांगों के निराकरण के लिए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र के विकास के लिए सभी को एकजुट होना होगा। पूर्व सैनिकों ने ज्ञापनों के माध्यम से वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों का समाधान करने, देश व प्रदेश में पूर्व सैनिकों के साथ हो रहे अत्याचार और अभद्रता को रोकने के लिए प्रदेश सरकारों के लिए एडवाइजरी जारी करने, सैन्य कर्मियों की कम्युटेशन पेंशन की रिकवरी 12 साल 8 महीने तक करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कोटद्वार के लालबत्ती चौक में प्रस्तावित घंटाघर का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन प्रेषित करने वालों में समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट, महासचिव मदन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष देवेंद्र रावत, उपाध्यक्ष नंदन सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष ठाकुर सिंह, मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह, उपाध्यक्ष सुभाष कुकरेती, ताजबर सिंह, अनसूया प्रसाद सेमवाल, अनसूया प्रसाद गोस्वामी, बृजमोहन सिंह, सुधीर बलूनी और राजमोहन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें