फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झवाणा गांव में हाथी का उत्पात, बगीचे किए तहस-नहस

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज के अंतर्गत ग्राम झवाणा में एक माह से हाथी का उत्पात मचा है। हाथी ने ग्रामीणों के बगीचे तहस-नहस कर डाले हैं। इतना ही नहीं गांव में बने टूरिज्म एडवेंचर के बाड़ और टेंट भी क्षतिग्रस्त कर दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि वन महकमा लगातार शिकायत के बाद भी ग्रामीणों की सुध लेने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

दुगड्डा ब्लाक के ग्राम पंचायत आमसौड़ के झवाणा गांव में एक माह से हाथी का उत्पात मचा है। हाथी ने काश्तकार इंद्रमोहन जुयाल, सुमित जुयाल, सुशील जुयाल और आशु जुयाल के आम, लीची, अमरूद, केला आदि बगीचे तहस नहस कर डाले। साथ ही हाथी तिमला, भीमल, ग्वीराला आदि चारे के पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। हाथी ने ग्रामीण विपिन जुयाल के टूरिज्म एडवेंचर की घेरबाड़ और टेंट भी तोड़ दिए। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी को भगाने का प्रयास करने पर हाथी पीछे दौड़ता है। कहा कि वन विभाग की लापरवाही के चलते काश्तकारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ाने और काश्तकारों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की।
कोट
गांव में वनकर्मियों की गश्त जारी है। रिजर्व फॉरेस्ट से लगा क्षेत्र होने के कारण हाथी गांव में लगातार धमक रहा है। ग्रामीणों के नुकसान का आंकलन कर मुआवजे के लिए रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। - किशोर नौटियाल रेंजर, दुगड्डा रेंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें