30 लीटर कच्ची शराब के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज करते हुए शराब ढोने में उपयोग की गई एक बाइक भी सीज कर दी।
कलालघाटी पुलिस चौकी इंचार्ज पीएस नेगी ने बताया कि लवदीप निवासी जिला बिजनौर कलालघाटी चौकी क्षेत्र में लंबे समय से कच्ची शराब की तस्करी में सक्रिय था। कई बार पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह हाथ नहीं आया। रविवार को मुखबिर की सूचना पर उत्तराखंड उत्तर प्रदेश की सीमा झंडीचौड़ पूर्वी में गश्त के दौरान आरोपी को बाइक पर 30 लीटर कच्ची शराब ले जाते हुए दबोच लिया। संवाद